Vincent van Gogh's Chataigniers en fleurs (1890), the centerpiece of Sotheby's New York auction of the Blaquier-Arrieta Collection, is seen in a copy provided by Sotheby's in New York City

विंसेंट वैन गॉग की एक पेंटिंग ने इस डच चित्रकार की नीलामी के सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यह कृति 19.04 करोड़ अमेरिकी डॉलर की भारी-भरकम कीमत पर नीलाम हुई है.

नीलामी घर सोदबी ने कहा कि ‘चेस्टनट ट्रीज़ इन ब्लॉसम’ नामक पेंटिंग के विक्रेता और इसके पिछले यहूदी मालिकों के बीच एक समझौते के बाद बुधवार 18 नबंबर, 2026 को न्यूयॉर्क में इस रचना की बिक्री की प्रक्रिया आगे बढ़ी.
साल 1890 में प्रसिद्ध कलाकार की मृत्यु से पहले की अंतिम कृतियों में से एक, यह पेंटिंग नाजी जर्मनी के दौर की लूट का हिस्सा होने के विवाद में घिरी हुई थी.
इस कलाकृति के मालिक ब्लाक्वियर-एरीटा परिवार ने कहा, “फिशर के उत्तराधिकारियों के साथ एक सौहार्दपूर्ण समाधान पर पहुंचकर हमें खुशी हो रही है।” परिवार ने आगे कहा, “हम उस रचनात्मक संवाद की सराहना करते हैं जिसने इस समाधान को संभव बनाया, और हम एक असाधारण परिणाम की उम्मीद करते हैं तथा इस उत्कृष्ट कृति को संग्राहकों की नई पीढ़ी को सौंपने के लिए उत्सुक हैं.”
सोदबी के अनुसार, यह उस दौर की उन सबसे महत्वपूर्ण कृतियों में से एक है जो अब तक निजी हाथों में सुरक्षित रही हैं. ब्लाक्वियर परिवार ने 1975 में इस पेंटिंग को खरीदा था और आधी सदी से भी अधिक समय तक यह उन्हीं के पास रही.
फिशर के उत्तराधिकारियों ने कहा, “हम सोदबी और ब्लाक्वियर-एरीटा परिवार के साथ हुई भरोसेमंद और निष्पक्ष बातचीत व सहयोग के लिए आभारी हैं, जिससे नाजी युग के दौरान फिशर परिवार की पीड़ा को स्वीकार करना और अपने परिवार के लिए न्याय की मांग करने वाली गिसेला बर्मन फिशर के संघर्ष को सम्मान देना संभव हो सका.”
जर्मन प्रकाशक सैमुअल फिशर ने 1909 में पेरिस में यह पेंटिंग खरीदी थी और उनके परिवार ने 1936 में इसे बेच दिया था.

विंसेंट वैन गॉग (1853–1890) Post-Impressionism के सबसे प्रभावशाली चित्रकार माने जाते हैं. वे किसी दृश्य को केवल वैसा नहीं बनाते थे जैसा वह आँखों को दिखाई देता है, बल्कि उसमें अपनी तीव्र भावनाओं, मानसिक ऊर्जा और अनुभव को उकेरते थे. उनकी कलाकृतियों को देखते ही पहचाने जाने के पीछे ये प्रमुख विशेषताएं हैं…

लहराते और गतिशील ब्रश स्ट्रोक्स (Swirling & Directional Brushwork)

उनके ब्रश के निशान कैनवास पर स्पष्ट दिखाई देते हैं और लहरों या भंवर की तरह घूमते हुए प्रतीत होते हैं। उनकी विश्वप्रसिद्ध पेंटिंग ‘द स्टारी नाइट’ में आकाश के बादल और तारे इसी तकनीक के कारण जीवंत और गतिमान लगते हैं.

इम्पास्टो तकनीक (Impasto Technique)

वे रंगों को पतला करने के बजाय कैनवास पर सीधे बहुत मोटी परतें चढ़ाते थे. सूखने के बाद रंग उभरे हुए दिखाई देते हैं, जिससे प्रकाश पड़ने पर पेंटिंग में उभार और 3डी की गहराई महसूस होती है.

चमकीले और विरोधी रंगों का प्रयोग (Bold & Complementary Colors)

वैन गॉग रंगों का उपयोग भावनाओं के प्रतीक के रूप में करते थे. वे अक्सर चमकीले पीले (उम्मीद, धूप और ऊर्जा) और गहरे नीले (गहराई और उदासी) जैसे पूरक रंगों को साथ रखते थे ताकि चित्र में तीव्र चमक और नाटकीयता पैदा हो.

गहरी आउटलाइन और जापानी कला का प्रभाव

जापानी वुडब्लॉक प्रिंट्स से प्रेरित होकर वे आकृतियों के किनारों पर गहरी या काली आउटलाइन बनाते थे और पारंपरिक नियमों से हटकर अनोखे दृष्टिकोण का उपयोग करते थे.

 

विश्व में तमाम पेंटरों की नीलामी कीमतों के वैश्विक रिकॉर्ड रहे हैं. हाल में वैन गॉग की पेंटिंग की नीलामी Sotheby’s ने कराई है. अगर हम सार्वजनिक नीलामी जैसे Christie’s और Sotheby’s) के माध्यम से हुई पेंटिंग की नीलामी की कीमतों को देखें तो….  

  1. लियोनार्डो दा विंची की प्रसिद्ध पेंटिंग Salvator Mundi 3 मिलियन डॉलर में नवंबर 2017 में बिकी थी, जिसकी नीलामी Christie’s ने न्यूयॉर्क में कराई थी.
  2. गुस्ताव क्लिम्ट की पेंटिंग Portrait of Elisabeth Lederer 4 मिलियन डॉलर में बिकी थी. नवंबर 2025 में इसकी नीलामी Sotheby’s ने न्यूयॉर्क में कराई थी
  3. एंडी वारहोल की पेंटिंग Shot Sage Blue Marilyn 0 मिलियन डॉलर में बिकी थी। मई 2022 में इसकी नीलामी Christie’s ने न्यूयॉर्क में कराई थी.
  4. उसके बाद विंसेंट वैन गॉग की उपरोक्त पेंटिंग Blossoming Chestnut Trees का नाम आता है, जिसकी बिक्री 4 मिलियन डॉलर में हुई। 18 नवंबर 2026 को इसकी नीलामी Sotheby’s ने न्यूयॉर्क में कराई.
  5. जैक्सन पोलॉक की पेंटिंग Number 7A, 1948 की नीलामी 181.2 मिलियन डॉलर में हुई. मई 2026 में इसकी नीलामी Christie’s ने न्यूयॉर्क में कराई थी.
  6. पाब्लो पिकासो की पेंटिंग Les Femmes d’Alger (“Version O”) 4 मिलियन डॉलर में बिकी थी. मई 2015 में इसकी नीलामी Christie’s ने न्यूयॉर्क में कराई थी.
  7. अमेदेओ मोदिग्लियानी की पेंटिंग Nu couché 4 मिलियन डॉलर में बिकी थी. नवंबर 2015 में इसकी नीलामी Christie’s ने न्यूयॉर्क में कराई थी.
  8. ची बाईशी की पेंटिंग Twelve Landscape Screens 8 मिलियन डॉलर में  दिसंबर 2017 में  Beijing Poly Auction में बिकी थी.

अपने जीवनकाल में आर्थिक तंगी से जूझने वाले विंसेंट वैन गॉग की 1890 की पेंटिंग ‘ब्लॉसमिंग चेस्टनट ट्रीज़’ नवंबर 2026 में 190.4 मिलियन डॉलर में बिकी, जिसने उनकी ही पिछली रिकॉर्ड पेंटिंग ‘ऑर्चर्ड विद साइप्रेसेस’ (117.2 मिलियन डॉलर, 2022) को पीछे छोड़कर उनके नाम का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

 

सार्वजनिक नीलामी के बाहर कुछ ऐतिहासिक सौदे निजी तौर पर संग्रहकर्ताओं और संग्रहालयों के बीच हुए हैं, जिनकी कीमतें नीलामी से भी ऊपर रही हैं

  1. विलेम डी कूनिंग (Willem de Kooning) की पेंटिंग Interchange लगभग 300 मिलियन डॉलर में 2015 में विकी थी.
  2. पॉल सेज़ान (Paul Cézanne) की पेंटिंग The Card Players 250 मिलियन डॉलर से अधिक में 2011 में बिकी, जिसे कतर ने खरीदी थी.
  3. पॉल गॉगिन (Paul Gauguin) की पेंटिंग Nafea Faa Ipoipo 210 मिलियन डॉलर में 2014 में बिकी थी.
  4. जैक्सन पोलॉक (Jackson Pollock) की पेंटिंग Number 17A लगभग 200 मिलियन डॉलर में 2015 में बिकी थी.
  5. रेम्ब्रांट (Rembrandt) की पेंटिंग The Standard Bearer 2022 में 198 मिलियन डॉलर में बिकी थी.
  6. मार्क रोथको (Mark Rothko) की पेंटिंग 6 (Violet, Green and Red) 2014 में 186 मिलियन डॉलर में बिकी थी.

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *