भारत जैसे कम आमदनी वाले देशों में ब्रेन स्ट्रोक एक नई मुसीबत के रूप में सामने आया है. इस समय हर परिवार के परिचित में पक्षाघात के शिकार लोग मिल जाते हैं, जो पहले कहीं कहीं सुनने में आता था. हमारे पास मौजूद आंकड़े भी यही कहते हैं.
विश्व में 2021 में 55 साल से कम उम्र के करीब 28 लाख लोगों को स्ट्रोक हुआ. इनमें लगभग 90 प्रतिशत मामले निम्न और मध्यम आय वाले देशों में सामने आए. अनुमान है कि 2020 से 2030 के बीच 20 से 39 साल के लोगों में इस्कीमिक स्ट्रोक (खून का थक्का जमने के कारण होने वाला सबसे आम प्रकार का आघात) के मामलों में करीब 12 प्रतिशत की वृद्धि होगी.
स्ट्रोक को आमतौर पर बुजुर्गों को होने वाली बीमारी माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ दशकों में बुजुर्गों में इसके मामलों में कमी आई है. इसके उलट 55 साल से कम उम्र के लोगों में स्ट्रोक के मामले लगातार बढ़ रहे हैं.
द कनवर्सेसन के मुताबिक इंग्लैंड में 2001 से 2010 के बीच 35 से 54 साल की उम्र के लोगों में स्ट्रोक के मामलों में हर साल करीब दो प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि कुल आबादी में इसके मामलों में गिरावट दर्ज की गई. अमेरिका में भी इसी तरह का रुझान देखने को मिला. वहां 1993-1994 से 2020 के बीच 20 से 54 साल की उम्र के लोगों में स्ट्रोक के मामले प्रति एक लाख आबादी पर सालाना 34 से बढ़कर 62 हो गए.
कई अध्ययनों में कम उम्र के लोगों को स्ट्रोक आने की कुछ मुख्य वजहें सामने आई हैं. एक बड़े अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में ऐसी 10 प्रमुख वजहों की पहचान की गई है, जिसकी वजह से 55 साल से कम उम्र के लोगों में होने वाले करीब 92 प्रतिशत स्ट्रोक पड़ते हैं. इनमें हाई ब्लडप्रेशर, शारीरिक गतिविधियों की कमी, कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा स्तर, असंतुलित खानपान, मोटापा, धूम्रपान, हृदय संबंधी समस्याएं, मधुमेह, शराब का सेवन और मनो-सामाजिक कारक जैसे तनाव तथा खराब मानसिक स्वास्थ्य शामिल हैं.
अध्ययन के अनुसार 55 साल या उससे कम उम्र के लोगों में होने वाले स्ट्रोक के लगभग आधे मामलों में हाई बीपी के रोगी इसके शिकार बने थे. नियमित व्यायाम की कमी के काऱण एक तिहाई से अधिक स्ट्रोक के मामले आए.
पिछले तीन दशकों में युवाओं में मोटापे और मधुमेह के मामले बढ़े हैं. ये दोनों बीमारियां हाई ब्लड प्रेशर के साथ मिलकर स्ट्रोक का खतरा बढ़ाती हैं. युवा वयस्कों में अक्सर इन बीमारियों का समय पर पता नहीं चल पाता या इनका पर्याप्त उपचार नहीं होता.
यदि इन स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज नहीं किया जाए तो ये धीरे-धीरे स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकती हैं, एक शोध के अनुसार डायबिटीज से पीड़ित 55 साल से कम उम्र के लोगों में आघात या मिनी आघात होने की आशंका इस बीमारी से मुक्त लोगों की तुलना में करीब 3.5 गुना अधिक थी. वहीं, उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों में यह खतरा करीब 2.5 गुना अधिक पाया गया.
जागरूकता की कमी भी इस समस्या का एक कारण है. लोगों को पता ही नहीं होता कि डायबिटीज मोटापे की वजह से होता है और ब्लडप्रेशर के साथ मिलकर स्ट्रोक की संभावना को यह कई गुना बढ़ा देता है. उमराव नेचुरोपैथी में आने वाले लोगों को यह पता नहीं होता कि बढ़ा वजन भी उन्हें स्ट्रोक की ओर ले जा रहा है. लोग अपनी जीवनशैली में बदलाव करने को तैयार नहीं होते. वह एक एक बीमारी अलग अलग लेकर डॉक्टर के पास जाते हैं. बीपी के लिए अलग गोली, शुगर के लिए अलग गोली, मोटापे के लिए अपना पेट कटवाने के लिए तैयार रहते है. लेकिन उनको यह गवारा नहीं होता कि सुबह सबेरे डेढ़ घंटे योग करें. प्राकृतिक चिकित्सा अपनाएं. अपने मस्तिष्क की ओर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाएं. प्राकृतिक तरीके से अपना वजन कम कर लें.
उमराव नेचुरोपैथी में आने वाले लोगों का ब्लड प्रेशर दुरुस्त होने का अनुपात सबसे बेहतर है. बीस से तीस दिन के अंदर बीपी सामान्य हो जाता है और वर्षों से चली आ रही ब्लडप्रेशर की गोलियां छूट जाती हैं. ऐसे मरीजों को केवल नियमित सर्वे में डाल दिया जाता है कि आप सुबह शाम बीपी चेक करते रहें, गोली खाने की जरूरत नहीं है.
आमतौर पर स्ट्रोक के लक्षणों में चेहरे का एक तरफ झुक जाना, दोनों हाथों को एक साथ ऊपर उठाने में परेशानी और अस्पष्ट या भ्रमित करने वाली बोली शामिल हैं. आवाज लड़खड़ाना एक खास लक्षण है स्ट्रोक का. हालांकि युवाओं में हर बार ये लक्षण दिखाई नहीं देते. युवाओं में मस्तिष्क के पिछले हिस्से में होने वाले आघात के मामले अपेक्षाकृत अधिक देखे जाते हैं. मस्तिष्क का यह हिस्सा चेहरे और हाथों के बजाय संतुलन और दृष्टि को नियंत्रित करता है. ऐसे मामलों में संतुलन बिगड़ना, देखने में परेशानी, सिरदर्द, गर्दन में दर्द या चक्कर आना जैसे लक्षण सामने आ सकते हैं.
अच्छी बात यह है कि युवाओं में होने वाले ज्यादातर स्ट्रोक ऐसी वजहों से पड़ रहे हैं, जिन्हें ठीक किया जा सकता है. स्ट्रोक का खतरा कम करने के लिए सबसे पहले अपने ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराएं. हाई ब्लड प्रेशर में आमतौर पर कोई स्पष्ट लक्षण नहीं दिखाई देते, इसलिए इसकी जांच कराना जरूरी है. मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल की भी जांच करानी चाहिए, विशेष रूप से तब जब आपका वजन अधिक हो या परिवार में हृदय रोग अथवा आघात का इतिहास रहा हो. जीवनशैली में बदलाव भी महत्वपूर्ण है. धूम्रपान से बचें, नशीले पदार्थों का सेवन न करें.
इसके अलावा, नमक का सेवन प्रतिदिन छह ग्राम से अधिक नहीं होना चाहिए और भोजन में फाइबर की मात्रा बढ़ानी चाहिए. इससे रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है.
नियमित व्यायाम भी जरूरी है. योग सबसे बेहतर है. अगर बीमार हो चुके हैं तो यह अनिवार्य है.
तनाव और लंबे समय तक काम करने की आदत को भी गंभीरता से लेना चाहिए. शोधों में पाया गया है कि उच्च रक्तचाप और धूम्रपान जैसे अन्य जोखिम कारकों को ध्यान में रखने के बाद भी तनाव और लंबे कामकाजी घंटे अपने आप में आघात का खतरा बढ़ा सकते हैं.

