india myanmar

भारत और म्यामार के बीच बहुत प्राचीन संबंध रहा है. म्यामार की संस्कृति, कारोबार और लोगों पर भारत का बहुत असर रहा है. लेकिन सैन्य शासन के बाद दोनों देशों के बीच रिश्ता खत्म सा हो गया है. दोनों देशों ने आज पहली बार द्विपक्षीय त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास ‘राहत मित्र’ किया है.

अब भारत और म्यामार ने रक्षा बलों के बीच आपसी विश्वास बढ़ाने और समन्वय मजबूत करने के उद्देश्य से पहली बार द्विपक्षीय त्रि-सेवा सैन्य अभ्यास ‘राहत मित्र’ किया है. मानवीय सहायता और आपदा राहत पर केंद्रित दो-दिवसीय यह अभ्यास शुक्रवार 6 नवंबर 2026 को चेन्नई में संपन्न हुआ.
भारतीय नौसेना ने बताया कि ‘मानवता के लिए साथ, साझेदारी से मजबूती’ विषय पर आधारित इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाना, आपसी विश्वास कायम करना और रक्षा बलों के बीच समन्वय बेहतर बनाना है.
नौसेना ने बताया कि इस संयुक्त अभ्यास से भारत और म्यामार की रक्षा सेनाओं को पेशेवर स्तर पर विचारों और अनुभवों का आदान-प्रदान करने तथा एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने की क्षमता बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर मिला. भारतीय नौसेना ने बताया कि इस अभ्यास में दोनों देशों की थल सेना, नौसेना और वायुसेना के 300 से अधिक कर्मी हिस्सा ले रहे हैं.
यह मानवीय सहायता और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *