Rajni patel Principal MDB ASMC Deoria

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के छात्र मृगांक सिंह ने यूपी टॉप किया

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के छात्र मृगांक सिंह ने प्रोफेशनल परीक्षा भाग एक में पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करके इतिहास रच दिया है। मृगांक सिंह को 500 अंकों में से 404 अंक मिले हैं।

 

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर रजनी पटेल ने विद्यार्थियों को मिठाई खिला करके उनका हौसला आफजाई किया तथा उन्हें भविष्य में और भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। मृगांक सिंह ने मिनी प्रोफेशनल परीक्षा में 80.8 परसेंट अंकों के साथ उत्तर प्रदेश के अटल बिहारी वाजपेई से जुड़े सभी मेडिकल कॉलेज में  प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। वहीं द्वितीय स्थान पर रहे किसलय पांडे ने 381 अंक तथा तृतीय स्थान पर अश्वनी कुमार ने 367 अंक प्राप्त किया है।

प्रधानाचार्य डॉक्टर रजनी पटेल, सीएमएस डॉक्टर एच के मिश्रा,  डॉक्टर जमाल हैदर,  डॉक्टर शालिनी गुप्ता, डॉक्टर सोनू कुमार,  डॉक्टर शुभम पांडे, डॉक्टर प्रकाश कुमार, डॉक्टर अजय यादव, डॉ अजीत पाल भारती, डॉक्टर संजय भट्ट इत्यादि ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया। अध्यापकों ने अंतिम प्रोफेशनल परीक्षा में और बेहतर करने के लिए मार्गदर्शित किया और सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।

महर्षि देवरहा बाबा स्वायत्त राज्य मेडिकल कॉलेज (एमडीबी एएसएमसी) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में स्थित एक स्वायत्त राज्य मेडिकल कॉलेज है। इसकी शुरुआत वर्ष 2021 में 100 छात्रों के पहले बैच के साथ हुई। तब से हर साल 100 छात्र इस कॉलेज में प्रवेश लेते हैं। पहले बैच के 100 छात्रों ने अपनी अंतिम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की है और वर्तमान में एक वर्ष की रोटेटरी इंटर्नशिप कर रहे हैं।

एमडीबी एएसएमसी में एनाटॉमी  में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम भी चलता है। हर साल 4 छात्र नीट पीजी परीक्षा के माध्यम से एमडी (एनाटॉमी) पाठ्यक्रम में प्रवेश पाते हैं। कुछ अन्य विभागों में भी पीजी पाठ्यक्रमों पर विचार किया जा रहा है और निकट भविष्य में मंजूरी के लिए प्रक्रियाधीन हैं।

महर्षि देवराहा बाबा स्वायत्त राज्य मेडिकल कॉलेज (एमडीबी एएसएमसी) अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू), लखनऊ से संबद्ध है। तुलनात्मक रूप से नया मेडिकल कॉलेज होते हुए भी यहां के छात्र का यूपी में पहले स्थान पर आना एक बड़ी उपलब्धि है।

 

0Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *